चलो चलो सखी अब जाना,हरि भेज दिया परवाना लिरिक्स||chalo chalo sakhi ab jana hari parwana lyrics-
चलो चलो सखी अब जाना,हरि भेज दिया परवाना।
एक दूत जबर चल आया, सब लश्कर लाव मंगाया,
किया बीच नगर के थाना।
हरि भेज दिया परवाना।
चलो चलो सखी अब जाना,
हरि भेज दिया परवाना।
गढ़ कोट किला गिरवाया,
सब द्वार बंद करवाया,
अब किस विध होए रहाना।
हरि भेज दिया परवाना।
चलो चलो सखी अब जाना,
हरी भेज दिया परवाना।
जब दूत महल में आवे,
वे तुरंत पकड़ ले जावे,
तेरा चले ना एक बहाना।
हरि भेज दिया परवाना।
चलो चलो सखी अब जाना,
हरि भेज दिया परवाना।
वो पंथ कठिन है भारी,
कर संग सामान तयारी,
ब्रह्मानंद फेर नहीं आना।
हरि भेज दिया परवाना।
चलो चलो सखी अब जाना,
हरि भेज दिया परवाना।
गायक-रघुवीर जुसरिया
0 टिप्पणियाँ