शबरी बुहारे रास्ता आएंगे राम जी भजन लिरिक्स ।। shabri buhare rasta ayenge ram ji bhajan lyrics ।। mcbmusic

शबरी बुहारे रास्ता आएंगे राम जी भजन लिरिक्स ।। shabri buhare rasta ayenge ram ji bhajan lyrics ।। mcbmusic - 

(भजन)

शबरी बुहारे रास्ता आएंगे राम जी,
मेरा भी धन्य जीवन बनायेगे राम जी

नेनो से अपने राम का रस्ता निहारती
काँटा लगे न राम को कोमल है पाँव जी,
मेरा भी धन्य जीवन बनायेगे राम जी

शबरी बुहारे रास्ता आएंगे राम जी,
मेरा भी धन्य जीवन बनायेगे राम जी

कलिया जो लाई तोड़कर बागों से बेर
खटे हो चाहे मीठे खाएंगे राम जी,
मेरा भी धन्य जीवन बनायेगे राम जी

शबरी बुहारे रास्ता आएंगे राम जी,
मेरा भी धन्य जीवन बनायेगे राम जी

आये जब श्रीराम तो चरणों मे गिर पड़ी
अश्को से धो रही है वो राम के पाँव जी
मेरा भी धन्य जीवन बनायेगे राम जी

शबरी बुहारे रास्ता आएंगे राम जी,
मेरा भी धन्य जीवन बनायेगे राम जी

सुंदर बिछा के आसन बैठाया राम को
दिए कन्दमूल लाकर खाएंगे राम जी
मेरा भी धन्य जीवन बनायेगे राम जी

शबरी बुहारे रास्ता आएंगे राम जी,
मेरा भी धन्य जीवन बनायेगे राम जी


( गायक - भँवर जी जाट )


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ