सुनेरी मैंने निरबल के बल राम लिरिक्स | suneri maine nirbal ke balram lyrics |mcbmusic-
(भजन)
सुनेरी मैंने निरबल के बल राम,
पिछली साख भरूँ संतन की, अड़े सँवारे काम।
जब लग गज बल अपनो बरत्यो, नेक सरयो नहीं काम,
निर्बल ह्वै बल राम पुकार्यो, आये आधे नाम।
सुनेरी मैंने निरबल के बल राम।
द्रुपद सुता निर्बल भईं ता दिन, तजि आये निज धाम,
दुस्शासन की भुजा थकित भई, वसन रूप भये राम।
सुनेरी मैंने निरबल के बल राम।
अप बल, तप बल और बाहु बल, चौथा है बल राम,
सूर किशोर कृपा से सब, बल हारे को हरिनाम।
सुनेरी मैंने निरबल के बल राम।
सुनेरी मैंने निरबल के बल राम।
(गायक-रामस्वरूप जी भोपा)
0 टिप्पणियाँ