राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली गली लिरिक्स ।। ram naam ke hire moti me bikhrau gali gali lyrics ।। mcbmusic -
( दोहा )
राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट
अंत समय पछतायेगा जब प्राण जाएंगे छूट
( भजन )
राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली गली
लेलो रे कोई राम का प्यारा-2-शोर मचाऊं गली गली..
माया के दीवाने सुनलो , एक दिन ऐसा आएगा
धन दौलत और माल खजाना यही पड़ा रह जाएगा
सुंदर काया माटी होगी-2 , चरचा होगी गली गली...
लेलो रे कोई राम का प्यारा शोर मचाऊं गली गली..
राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली गली
लेलो रे कोई राम का प्यारा शोर मचाऊं गली गली..
क्यों कहता है मेरा मेरा , यह तो तेरा काम नहीं
झूठे जग में फंसा हुआ है , वह सच्चा इंसान नहीं
जग का मेला दो दिन का है-2 , अंत में होगी चला चली
लेलो रे कोई राम का प्यारा शोर मचाऊं गली गली..
राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली गली
लेलो रे कोई राम का प्यारा शोर मचाऊं गली गली..
जिन जिन ने यह मोती लूटे , वह तो माला माल हुए।
धन दौलत के जो बने पुजारी , आखिर वो कंगाल हुए
चांदी सोने वालों सुन लो-2 , बात बताओ खरी खरी
लेलो रे कोई राम का प्यारा शोर मचाऊं गली गली..
राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली गली
लेलो रे कोई राम का प्यारा शोर मचाऊं गली गली..
इस दुनिया को कब तक पगले , अपनी कहता जाएगा।
ईश्वर को तो भूल गया , फिर पीछे पछतायेगा ।
दो दिन का यह चमन खिला है-2 , फिर मुरझाए कली कली

0 टिप्पणियाँ