(तर्ज-दिल के अरमा आसुओ में बह गए)
-भजन-
जेल में भगवान पैदा हो गये
जेल में श्रीकृष्ण पैदा हो गये।
जितने थे सब पहरे वाले सो गये।
जेल में भगवान पैदा हो गये।1।
देवकी बोली सुनो मेरे पति
जावो लेकर लाल को भूलो मति
ये वचन यशोदा के पूरे हो गए
जेल में भगवान पैदा हो गये।
जितने थे सब पहरे वाले सो गये।
जेल में भगवान पैदा हो गये।2।
कृष्ण को वशुदेव लेकर चल दिये
देखकर यमुना उछाले भर रही
श्याम के चरणों के दर्शन हो गए
जेल में भगवान पैदा हो गये।
जितने थे सब पहरे वाले सो गये।
जेल में भगवान पैदा हो गये।3।
जाके गोकुल द्वार यशोदा के खड़े
कृष्ण को दे कन्या लेकर चल पड़े
रात ही रात में वो वापस आ गए
जेल में भगवान पैदा हो गये।
जितने थे सब पहरे वाले सो गये।
जेल में भगवान पैदा हो गये।4।
पाके कन्या देवकी भी अति खुशी
वाह रे किस्मत देख लो ये बेवशी
दिल के अरमा आज पूरे हो गये
जेल में भगवान पैदा हो गये।
0 टिप्पणियाँ